लालकुआं: यहां होली के दिन हुई मारपीट में घायल युवक कि देर रात हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। होली के दिन शराब पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े में दूसरे चालक द्वारा किए लठमार कर घायल हुए बिंदुखत्ता निवासी चालक अरविंद सिंह बिष्ट कि ईलाज के दौरान देर रात मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दे कि आठ मार्च की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से प्रहार कर दिया, उक्त जबरदस्त प्रहार के चलते अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण राम वहां से फरार हो गया। बाद में आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को लेकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया, देर रात युवक की मौत हो गयी।
अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!