लालकुआं: यहां पड़ोस के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। ल निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के शास्त्रीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां गांव के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया. मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

शास्त्रीनगर निवासी ग्रामीण ने लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गत रात्रि पड़ोस में रहने वाला युवक खीम सिंह रावत जबरन घर से उठाकर बगल के सुनसान स्थान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, बिटिया ने घर आकर रोते हुए परिजनों को युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक खीम सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
टीम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad