लालकुआं: यहां युवक ने महिला पर लगाया फोड़ा सिर फोड़ने का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर,….जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर में निवास करने वाले युवक का सेंचुरी पेपर मिल गेट के ठीक सामने ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाली एक महिला एवं उसके पुत्र से विवाद हो गया, परिणाम स्वरूप उक्त युवक के सिर में गहरी चोट मार दी गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, पीड़ित युवक ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार शुरू करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 में रहने वाले सलमान अंसारी ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सेंचुरी मिल में अपनी ड्यूटी पता करने गया था, इसी दौरान पेपर मिल के सामने ठेला लगाने वाली एक महिला एवं उसका पुत्र उसे बेवजह उलझ गए, उन्होंने उसके सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार कराया, साथ ही कोतवाली में तहरीर देते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, उधर आरोपी महिला द्वारा भी युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है, इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad