लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ का 75वां अधिवेशन 11 अक्टूबर को, जिलेभर की समितियां होंगी शामिल
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी दी कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण सम्मिलित होंगे।
बोरा ने बताया कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, ये योजनाएं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।
अध्यक्ष बोरा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाएं।
श्री बोरा ने विश्वास जताया कि यह अधिवेशन दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण