लालकुआं: दीपेन्द्र कोश्यारी ने दी होली की शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
ललालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भरने वाला हो।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि मर्यादित, सुरक्षित और नशामुक्त होली मनाकर समाज को सकारात्मक संदेश दें।
दीपेन्द्र कोश्यारी ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और हमें इन्हें आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और विकास की भावना को और मजबूत करे।
उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ समाजहित में कार्य करते रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत