लालकुआं: युवराज सिंह खाती बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए युवराज सिंह खाती को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद युवराज खाती ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त महामंत्री युवराज खाती को इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

युवराज खाती ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।