लालकुआं। बिंदुखत्ता में सांसद खेल महोत्सव सम्पन्न, सांसद अजय भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के हरीश पवार मेमोरियल स्कूल में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और स्कूल के लिए सांसद निधि से 3 लाख रुपये की घोषणा की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि खेल जहां शरीर को मजबूत बनाते हैं, वहीं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
खो-खो प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में भगवती क्लब कोटाबाग ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्राओं में निमोनिक्स पब्लिक स्कूल लामाचौड़ विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में दानु इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता ने बाजी मारी, वहीं छात्राओं की कबड्डी में एसकेएम पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, कार्यक्रम संयोजक गोविंद सावंत, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, तारा जोशी, परितोष सरकार, कमल जोशी, राजेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण