लालकुआं: यहां सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की स्कूटी सवार से हुई जोरदार टक्कर, दोनों घायल, एक कि हालत गंभीर
लालकुआं। मोतीनगर में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्कूटी सवार युवक भी घायल हो गया। जिसे हाईवे संख्या 109 में गस्त कर रहे आरटीओ विभाग के उप निरीक्षक एवं स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार दोपहर मोतीनगर स्थित नर्सरी से पौधे लेकर वापस लौट रहे बुजुर्ग चंद्र सिंह पुत्र मानसिंह 66 वर्ष, निवासी देवरुख राठी पिथौरागढ़ हाल निवासी मोतीनगर जैसे ही सड़क पार कर रहे थे कि तभी लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे स्कूटर संख्या यूके04एजे -9343 में सवार दीपक गोस्वामी पुत्र रमेश गोस्वामी उम्र 21 वर्ष, घोड़ानाला बिंदुखत्ता लालकुआं की स्कूटी से बुजुर्ग को जोरदार टक्कर लग गई। तथा स्कूटी भी तेजी से सड़क पर गिर गई, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही स्कूटी सवार को भी चोटे आई है। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में गस्त कर रहे उपनिरीक्षक व स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से उन्हें अस्पताल भिजवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!