लालकुआं: भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने भारी समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन पत्र
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रेमनाथ पंडित ने नामांकन के अंतिम दिन आज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भव्य जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्यकर्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं इसके अलावा वह नगर पंचायत लालकुआं में दो बार सभासद रह चुके हैं और वाइस चेयरमैन की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी भी दो बार सभासद रह चुकी हैं ऐसे में अपने अनुभवों का लाभ वह लालकुआं क्षेत्र की जनता को देंगे और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!