लालकुआं: भाजपा का चुनाव प्रचार जोरों पर, प्रेमनाथ पंडित के लिए मांगा समर्थन
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान पूर्व अध्यक्ष लालचंद सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोगों ने जनसंपर्क अभियान चलाया जहां नगर के वार्ड नंबर एक और दो के साथ-साथ वार्ड नंबर 5 में अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए समर्थन और सहयोग की अपील की।
जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमेन पवन सिंह चौहान, लालचंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, जीवन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, सचिन अग्रवाल, महामंत्री अरुण प्रकाश, अरुण जोशी, रोहन चौधरी, अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमांशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनू जीना, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, वार्ड नंबर 7 की निवर्तमान सभासद राजलक्ष्मी पंडित , आलीमा अंसारी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!