लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर क्षेत्र में एक व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, वर्मा कॉलोनी, दो किलोमीटर बिंदुखत्ता निवासी व्यवसायी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों ने आशंका जताई है कि पड़ोस में रहने वाला युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि युवक उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लालकुआं कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही युवती की तलाश में जुटी है। उन्होंने जल्द युवती को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मुहिम पर विधायक की अमर्यादित टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया अंदोलन को समर्थन
Ad Ad Ad Ad