लालकुआं: यहां खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी…video

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। सोमवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हाईवे और आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक रोजाना माल ढोने के काम में लिया जाता था और घटना के वक्त चालक ट्रक के भीतर खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर के लीक होने से आग भड़क गई और देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad