लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक नेता कैलाश चौसाली का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
लालकुआं। श्रमिक जगत से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और वरिष्ठ श्रमिक नेता कैलाश चौसाली का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही लालकुआं सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बरेली स्थित राम मूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
चोर गलियां निवासी कैलाश चौसाली अपने सरल, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे न सिर्फ श्रमिकों के हक की आवाज बुलंद करते थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते थे, यही कारण था कि वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
उनके निधन की खबर जैसे ही फैली, सेंचुरी पेपर मिल परिसर से लेकर स्थानीय बाजार तक शोक का माहौल छा गया। श्रमिकों, व्यापारियों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!