लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को “कचरे से संपदा” पहल पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला विशेष सम्मान
लालकुआं। सीआईआई द्वारा आयोजित 38वीं राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने अपनी अनोखी पहल “कचरे से संपदा” के जरिए देशभर में अलग पहचान बनाई। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर आधारित इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए कंपनी को सीआईआई की ओर से स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देशभर की नामी कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन सेंचुरी की पहल सबसे अलग और प्रभावी रही।
मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय गुप्ता ने कहा कि “कचरे से संपदा केवल एक नारा नहीं, बल्कि सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। जब तक हम कचरे को केवल निस्तारण की समस्या मानेंगे, यह संकट बना रहेगा। लेकिन जैसे ही इसे संसाधन की तरह उपयोग करेंगे, यह अवसर और नई संभावनाएं पैदा करेगा।”
वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने कहा कि सेंचुरी का मकसद है कि लोग कचरे को बेकार न समझें। बल्कि उससे खाद, ऊर्जा, उपयोगी उत्पाद और निर्माण सामग्री बनाकर स्वच्छ व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करें।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंचुरी टीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, सुधीर कोल, भरत पांडेय, मयंक, अजय, चंद्र लोहनी, सुभिमिता, वंदना और त्रिवा ने उत्कृष्ट योगदान दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!