लालकुआं: यहां गौला नदी किनारे मिला 42 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
लालकुआं। शनिवार रात गौला नदी के देवरामपुर गेट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सूरज सिंह (42 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह, निवासी नारायणपुरम हल्दूचौड़ के रूप में हुई है। सूरज सिंह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य होने की वजह से उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार सूरज सिंह के परिजनों ने 6 सितंबर की शाम उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सूरज सुबह से घर नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और देर रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच देवरामपुर गेट के पास उसका शव बरामद किया।
पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से नमकीन, गिलास और शराब बरामद होने के कारण प्रथम दृष्टया मामला शराब सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार