लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग 7 घंटे रहेगी बंद, 6 अक्टूबर रात 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक
लालकुआं। गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। लालकुआं यार्ड स्थित समपार संख्या 50 स्पेशल (रेलवे क्रॉसिंग) पर ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते करीब सात घंटे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के कार्यालय सी.एस. इंजीनियर, रेल पथ, लालकुआं की ओर से जारी सूचना के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत का कार्य 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान क्रॉसिंग से होकर किसी भी तरह का सड़क यातायात संचालित नहीं हो सकेगा।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान यातायात के लिए समपार संख्या 44ए (इंडियन ऑयल गेट) अथवा समपार संख्या 49ए का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों से यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
आम जनता से भी अपील की गई है कि मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। इससे रात के समय अनावश्यक जाम और परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, घर में घुसकर रिटायर्ड दंपति और नौकरानी की पेचकस से बेरहमी से हत्या
उत्तराखंड मौसम: 8 जिलों में येलो अलर्ट, हल्द्वानी-रामनगर समेत कई इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतराउत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट
आज का राशिफल (06 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!