लालकुआं: गौशाला अग्निकांड से प्रभावित पशुपालकों नैनीताल दुग्ध संघ ने दी आर्थिक मदद, वितरित किए 28 हजार के चेक
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा हाल ही में गौशाला अग्निकांड से प्रभावित दुग्ध उत्पादकों को कुल ₹28,000 की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए।
दुग्ध समिति इन्दानगर द्वितीय की दुग्ध उत्पादक श्रीमती आनन्दी देवी पत्नी खड़क सिंह की गौशाला में अचानक आग लगने से एक भैंस एवं एक पड़िया की मृत्यु हो गई थी। क्षति की भरपाई हेतु दुग्ध संघ ने उन्हें ₹18,000 (अठारह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इसी प्रकार, दिनांक 01 अगस्त को दुग्ध समिति शास्त्रीनगर द्वितीय की दुग्ध उत्पादक श्रीमती पद्मा देवी पत्नी भगवान सिंह की गौशाला में आग लगने से एक दुधारू गाय की मृत्यु हो गई थी। इस पर संघ द्वारा ₹10,000 (दस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
आर्थिक सहायता राशि का वितरण संघ के विन्दुखता क्षेत्र संचालक गोविंद सिंह मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नैनीताल दुग्ध संघ के सहायक प्रबंधक (वित्त) उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी तथा इन्दानगर द्वितीय दुग्ध समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद