लालकुआं: आज इन क्षेत्रों में होगी एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, जानें पूरा शेड्यूल
लालकुआं। सुरूचि इंडेन गैस सर्विस ने 16 अप्रैल 2026 के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का रोस्टर जारी किया है। इस रोस्टर के तहत विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के ट्रालिलाइन, इंद्रानगर–1 और इंद्रानगर–2 क्षेत्रों में पहले चरण में वितरण किया जाएगा। इसके बाद बंगाली कॉलोनी, बजरी कंपनी और हाथीखाना इलाके में गैस सिलेंडर की सप्लाई होगी। तीसरे चरण में दीना, देवरामपुर और परमा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
गैस एजेंसी की ओर से बताया गया है कि 15 अप्रैल को बॉटलिंग प्लांट से पर्याप्त लोड उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण कुछ क्षेत्र प्रभावित रह गए थे। ऐसे में 16 अप्रैल को बचे हुए क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
हालांकि एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रोस्टर तभी लागू हो सकेगा, जब बॉटलिंग प्लांट से समय पर गैस की आपूर्ति हो जाएगी। संबंधित क्षेत्रों में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा 11 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और क्षेत्र के अनुसार ही गैस प्राप्त करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी