लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भारी समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन पत्र

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं सीट से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नामांकन के अंतिम दिन आज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा से टिकट की आस लगाए हुए थे क्योंकि वह एक सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे मगर पार्टी वाला कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया गया है जो अब नहीं होगा। जनता के आशीर्वाद की बदौलत वह नगर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे। उनसे जब पूछा गया की पार्टी हाई कमान अगर उन्हें मनाने की कोशिश करता है तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह एक सैनिक है और सैनिक है सिर्फ लड़ना जानता है इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका सिर्फ एक लक्ष्य है कि जनता के आशीर्वाद के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का चहुँमुखी विकास किया जाए। इस दौरान समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad