लालकुआं: यहां ट्रैन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लालकुआं। मोतीनगर रेलवे फाटक के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार प्रातः रेलवे के गेटमैन ने विभाग को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लालकुआं की पुलिस व आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन राम आगरी उर्फ बब्लू उम्र 53 वर्ष पुत्र मोहन राम आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा।
मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। वही मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक कोल्ड ड्रिंक का वाहन चलाता था, उसकी छह बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी का विवाह हो चुका है, उक्त घटना देर रात्रि की होनी प्रतीत होती है संभव है रात को आवागमन करने वाली किसी रेलगाड़ी की चपेट में वह आ गया होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!