लालकुआं: कल से गौला नदी में खनन कार्य होगा शुरू, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट करेंगे लालकुआं गेट का शुभारंभ
लालकुआं। गौला नदी में सोमवार से खनन शुरू हो जाएगा। गौला संघर्ष समिति के संयोजक मनोज जोशी और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबाडवाल ने बताया है कि व्यक्तिगत रूप से स्टोन क्रशर संचालकों के साथ रेट निर्धारण के बाद यह निर्णय लिया गया है उन्होंने बताया कि पूरे सत्र तक बरेली रोड के क्रेशर द्वारा ₹33 रुपए तथा शांतिपुरी क्षेत्र के क्रेशर द्वारा ₹41 का रेट निर्धारित की सहमति जताई है।

जिसके बाद वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों के संचालन किए जाने का फैसला लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और संयोजक संयुक्त रूप से लालकुआं निकासी गेट का विधिवत शुभारंभ करेंगे जिसके साथ इस सत्र में गौला में खनन कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस दौरान बैठक में उपस्थित उपस्थित गोला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबडवाल , गेट अध्यक्ष प्रभारी मनोज बिष्ट ,पंकज दानू ,वीरेंद्र दानू ,मनोज दानू ,हरीश दानू ,हरीश गोस्वामी ,हरीश सुयाल ,मनीष बोरा, सुंदर शाह ,संजय कार्की, बलराज आगरी ,महेश गोस्वामी, पूरन बिष्ट , रविंदर कोरंगा, मनोज खोलिया एवं समस्त वाहन स्वामी उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!