लालकुआं नगर पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान, राष्ट्रपति से मिला विशेष सम्मान

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/लालकुआं– देशभर में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तराखंड की लालकुआं नगर पंचायत ने बाजी मारते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लालकुआं नगर पंचायत को श्रेष्ठ कूड़ा निस्तारण और बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया।

इस पुरस्कार समारोह का आयोजन आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लालकुआं को यह सम्मान जनभागीदारी, नवाचार, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, सुरेश शाह, योगेश उपाध्याय, लिपिक सोनू भारती और सफाई नायक वरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
लालकुआं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे नगर पंचायत प्रशासन की दूरदर्शिता, टीमवर्क, और स्थायी प्रबंधन की अहम भूमिका रही। चुनाव से पूर्व प्रशासक परितोष वर्मा और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने एमआरएफ सेंटर, वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, और अन्य स्वच्छता परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। वहीं, चुनाव के बाद नवगठित बोर्ड ने वोटिंग प्रक्रिया और सार्वजनिक भागीदारी के ज़रिए स्वच्छता को जनआंदोलन में बदल दिया।

लालकुआं नगर पंचायत को देशभर में प्रथम स्थान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीप्ति हेमंत पांडे, भुवन पांडे, पर्यावरण मित्रों, नगर पंचायत स्टाफ, पूर्व प्रशासक और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
Ad Ad Ad Ad