लालकुआं: पति गया था काम पर, पत्नी दो बच्चों को छोड़ चचेरे भाई संग हुई फरार,….नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर भगा ले गया, महिला के देवर के साथ फरार हो जाने के चलते उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है, परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।
स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए वार्ड नंबर 2 निवासी दीपू आर्य का कहना है कि 6 सितंबर की प्रातः वह मजदूरी करने हल्द्वानी अपने काम पर चला गया था, जब शाम को अपने काम से लौट कर घर आया तो उसकी 30 वर्ष पत्नी को घर में न पाकर उसकी ढूंढ खोज की, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भईया भाभी ने बताया कि उसका चचेरा भाई निवासी नर्सरी लालकुआं उसके घर में आया था,
हो सकता है उसकी पत्नी उसके साथ गयी हो। पीड़ित पति का कहना है कि तब से वह अपनी पत्नी को ढूंढ रहा हैं। क्योंकि वह दो नन्हीं दो पुत्रियों रूपा उम्र 5 वर्ष एवं आरोही उम्र 2 वर्ष को घर पर ही छोड़ गयी है। मां के बगैर बच्चिया बहुत परेशान है, उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। तथा वह अपनी पत्नी को ढूंढते खोजते बहुत परेशान हो गया है दीपू आर्य ने कोतवाली पुलिस से पत्नी की खोजबीन एवं चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!