लालकुआं: पुलिस ने 109 पाउच कच्ची शराब के साथ बिंदुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार
लालकुआं। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लालकुआं पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जंगल की ओर से 109 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूरन लाल (50 वर्ष), निवासी 2 किमी घोड़ानाला बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं के रूप में हुई है।
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान जंगल की ओर से आ रहे पूरन लाल को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कच्ची शराब के 109 पाउच बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब बन्टी नामक व्यक्ति की है।
पुलिस ने पूरन लाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 88/25, धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
टीम में हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा, कांस्टेबल आनंद पुरी और तरुण मेहता शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!