लालकुआं: पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ युवक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं के अंतर्गत बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र में अभियान चला कर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसके तहत
उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता द्वारा मय हमराही टीम के सुभाषनगर बैरियर में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हिमाशु शुक्ला पुत्र स्व0 रामचन्द्र शुक्ला निवासी पश्चिमी राजीवनगर 02किमी0 थाना लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र- 26 वर्ष को अपाचे बाईक में 280 ग्राम चरस के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त चरस को वी0आई0पी0 गेट लालकुआ के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह उर्फ बन्टी और सन्नी कुमार उर्फ सनिया से लेना बताया है । जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

अभियुक्त हिमांशु को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 44/25 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम हिमांशु शुक्ला उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है । चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है, जबकि उक्त अभियुक्त को चरस की बिक्री करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीमः-
1—उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2-कानि0 219 दिलीप कुमार
3-कानि0 501 अशोक कम्बोज
4-कानि0 585 रामचन्द्र प्रजापति
5- कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
6- कांस्टेबल दयाल नाथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad