लालकुआं: गोला नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए खुद नदी में उतरे विधायक डॉ मोहन बिष्ट, देखें वीडियो…..
लालकुआं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बिंदुखत्ता की ओर हो रहे भू कटाव को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने अपने खर्चे से गौला नदी में दो पोकलैंड मशीन ले जाकर स्वयं 1 किलोमीटर लंबा चैनल तैयार करवाकर बिंदुखत्ता क्षेत्र में भू कटाव होने से काफी हद तक रोक दिया। इस दौरान विधायक स्वयं तीव्र बह रही नदी में उतर कर पोकलैंड चालक को निर्देशित करते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 1 सप्ताह से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है, गत 4 सितंबर को नदी के तेज बहाव ने हाथी कारीडोर क्षेत्र में बनाया गया चैनल क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे नदी का बहाव इंदिरा नगर गांव की ओर हो गया। जिसके चलते उक्त गांव में पुनः बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। भारी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट के घर जाकर मदद की गुहार लगाई।

जिसके बाद विधायक ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारी को यथास्थिति से अवगत कराया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को विधायक स्वयं अपने खर्चे पर दो पोकलैंड मशीन लेकर प्रातः 8 बजे गौला नदी में पहुंच गए और प्रातः से चैनल बनाने का कार्य शुरू कर दिया, जो कि देर शाम तक जारी था।
इस दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि पोकलेन मशीनों द्वारा क्षतिग्रस्त चैनल ठीक कर दिया गया है, तथा इसके बाद आगे की ओर लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में खुदाई कर नदी के बहाव को गांव की ओर जाने से रोक दिया है। प्रातः से देर शाम तक विधायक स्वयं गौला नदी के पानी डायवर्जन कार्य में स्वयं लगे हुए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार