लालकुआं: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
लालकुआं। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वन विकास निगम के डिपो संख्या-5 के सामने तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-1 निवासी 35 वर्षीय इस्राईल अपने एक साथी के साथ बाइक से हल्दूचौड़ की ओर से लालकुआं की तरफ आ रहा था। इसी दौरान डिपो संख्या-5 के पास साइड लेने के दौरान उनकी बाइक ओवरलोड आरबीएम से भरे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि इस्राईल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पहुंची और भीड़ को शांत कर शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मृतक इस्राईल के छोटे भाई की भी तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था। अब इस दर्दनाक हादसे ने परिवार पर एक और गहरा घाव छोड़ दिया है।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मौके पर हंगामा भी किया। पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार