लालकुआं : यहां ग्रामीण ने पत्नी की गला घोट कर की हत्या, फैली सनसनी,… आरोपी फरार
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित रावतनगर द्वितीय में ग्रामीण ने गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने चुन्नी से ललिता का घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!