लालकुआं: यहां स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर कर रहा था चरस की तस्करी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 257 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी की डिग्गी में चरस छिपाकर घर-घर सप्लाई कर रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  10 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शास्त्रीनगर स्थित कार्की फास्ट फूड के पास चेकिंग के दौरान होंडा एक्टिवा स्कूटी सवार राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 257 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई सूची, संगठन में किया बड़ा फेरबदल

बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में चार महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  11 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

गिरफ्तारी व बरामदगी:

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा (42) निवासी गांधीनगर, बिंदुखत्ता, लालकुआं, नैनीताल

बरामद:

  • 257 ग्राम अवैध चरस
  • होंडा एक्टिवा स्कूटी

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 सोमेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी, बिंदुखत्ता)
  2. कांस्टेबल दिलीप कुमार
  3. कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
  4. कांस्टेबल अशोक कंबोज
  5. कांस्टेबल दयाल नाथ