लालकुआं के युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ‘देबू भाई’ ने रचा मिसाल — बिना पद के किए 10 करोड़ के विकास कार्य,……जनता ने बताया असली जनसेवक
लालकुआं। राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि काम करने के लिए पद जरूरी होता है, लेकिन लालकुआं के युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ‘देबू भाई’ ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। बिना किसी पद या सरकारी दायित्व के, देबू भाई ने धरातल पर विकास कार्यों की ऐसी लकीर खींची है जिसने जनता का दिल जीत लिया है।
देवेंद्र सिंह बिष्ट, जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, ने पिछले दो वर्षों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है — वो भी बिना किसी पद के। यह आंकड़ा किसी जनप्रतिनिधि की विधायक निधि के बराबर है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिंदुखत्ता और हल्दुचौड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट, पेयजल व्यवस्था, और गरीबों की आर्थिक मदद जैसे अनेक कार्यों में देबू भाई ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। वे हर छोटे-बड़े गांव तक जाकर जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं।
देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि उनका मकसद राजनीति में नाम कमाना नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाना है। वे मानते हैं कि “अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो बिना पद के भी जनता की सेवा की जा सकती है।”
स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों के बीच अब देवेंद्र सिंह बिष्ट ‘देबू भाई’ एक ऐसा नाम बन गए हैं जो सिर्फ वायदों से नहीं, काम से पहचान बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में यह युवा चेहरा लालकुआं विधानसभा की राजनीति में एक नई दिशा दे सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार