लालकुआं: यहां करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
लालकुआं। बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक और नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दु कि ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया।
मंगलवार की प्रातः ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!