लालकुआं: बिन्दुखत्ता में 13 वर्षीय बालक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम।
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता में अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन बालक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले गये जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी राजेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ने बुधवार की प्रातः 9 बजे लगभग फांसी लगा ली। साहिल पुराना बिन्दुखेड़ा राजकीय इण्टर कालेज में 9वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि प्रातः दादी ने किसी बात को लेकर साहिल को डांट लगायी थी जिसके बाद उक्त बालक ने अपने किचन में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली। साहिल के छोटे भाई ने भाई को लटके हुए देखा तो उसने परिजनों को बताया, तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों के हाथ-फॉव फूल गये उन्होंने आनन-फानन में रस्सी काटी और बालक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले गये जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
शव का पंचनामा भर कर हल्द्वानी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया देर सांय तक शव का अंतिम संस्कार किया गया। उक्त घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि उक्त बालक की माता का 3 वर्ष पूर्व डिलीवरी के समय मौत हो गयी थी। बालक के पीछे दो भाई व दो बहनें है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद