लालकुआं: यहां छत पर टेंट लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 बच्चे झुलसे, हाई सेंटर रेफर
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में घर की छत पर टेंट लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के चलते 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये, परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है । बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम से पहले टेंट लगाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली महिला बबीता पत्नी मुनेश की बेटी ज्योति की आज सगाई है, उसका विवाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी युवक से तय हुआ है, गुरुवार की प्रातः परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत में चढ़ा रहे थे, तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके चलते छत में मौजूद आधा दर्जन बच्चे करंट का शिकार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को क्षेत्र के विश्वास क्लीनिक में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात 5 बच्चों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
जिन बच्चों को गंभीर रूप से करंट लगा है उनमें आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र मुनेश, आर्यन उम्र 14 वर्ष पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक उम्र 17 वर्ष पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरा नगर झोपड़पट्टी पंतनगर, रानों उम्र 12 वर्ष पुत्री मुनेश और सेम उम्र 14 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार