लालकुआं: यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डीपो नम्बर पांच के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार यहां वन विकास निगम के डिपो नम्बर पांच के समीप बरेली नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति को हल्द्वानी एसटीएच चिकित्सालय में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति अक्सर नगर में घूमता रहता था, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है, वहीं पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!