लालकुआं: रेलवे स्टेशन पर सीबीआई की टीम ने की छापेमारी, अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अचानक सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने छापा मारा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन ब्रांच (CBI) की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में CBI की टीम आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मुकदमे की कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि लालकुआं रेलवे स्टेशन से ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा ₹7000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसपर पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने CBI को मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी अपने पास की थी। शिकायत के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए राजेंद्र सिंह तोमर को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की कार्रवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई राजीव चंदोला के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों की पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ में देहरादून ले गई।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात