लालकुआं: यहां पिता के साथ परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क हादसे में हुई मौत,…परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर-2 निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया।
इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज दौरान रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पिता की हालत अभी भी नाजुक है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार