लालकुआं : यहां बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता क्षेत्र में आवारा साड़ द्वारा किए गए हमले के बाद ग्रामीण रामस्वरूप की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप पश्चिमी घोड़ानाला के रामलीला मैदान स्थित अपने मकान की देख रेख के बाद साइकिल से घर को आ रहे थे कि मैदान में घूम रहे आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर सांड को भगाया और उन्हें सबसे पहले बेस अस्पताल हल्द्वानी, उसके बाद सुशीला तिवारी चिकित्सालय और वहां से राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 75 वर्षीय रामस्वरूप ने सांड द्वारा किए गए हमले का उन्होंने डटकर मुकाबला भी किया था, फिलहाल उक्त घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है, क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों द्वारा जहां ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वही राह चलते लोगो पर हमला भी किया जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!