लालकुआं: सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी पति पत्नी, दो बच्चे समेत परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
लालकुआं। नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता के वीआईपी गेट निवासी की यूपी के देवरिया जनपद में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. मौत के बाद बिन्दुखत्ता में भी परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार बताया बिन्दुखत्ता स्थित दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी 27 वर्षीय सोनू शाह शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे।
जहां शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे देवरिया उत्तर प्रदेश अपने गांव पहुंचने से पहले श्रीदत्तगंज हाईवे पर कार चालक को झपकी आ गई जहां कार अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे कार में सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार