लालकुआं: विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण
लालकुआं। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा में औचक निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या नदारद मिली, विद्यालय की जर्जर हालत को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आपको बतादें कि विधायक मोहन बिष्ट ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिली। पूछने पर स्टाफ द्वरार बताया गया कि वह अभी–अभी आवश्यक कार्य से बाहर गई है, बाद में उनके अवकाश पर होने का प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया गया। विधायक द्वारा मौके से ही खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में लगातार कम होती छात्र संख्या व पठन-पाठन में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यालय की जर्जर इमारत के जिओ जीरो उद्धार हेतु आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। यदि जरूरत पड़ेगी तो विधायक निधि से भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पीटी अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बड़लिया समेत अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार