लालकुआं: विधायक मोहन बिष्ट ने गौला नदी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश….
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता में इन्द्रानगर-2, संजयनगर, रावतनगर ,खुरियाखत्ता गौला नदी के किनारे बसे गांवों में विगत वर्ष अक्टूबर माह में हुई बरसात से व्यापक भू-कटाव के कारण कई घर व गौशाला नदी में बह गए थे आगामी बरसात में भी इस क्षेत्र में गौला नदी द्वारा व्यापक भू कटाव एवं नुकसान की संभावना को देखते हुए आज माननीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थली निरीक्षण किया।
विधायक बिष्ट ने गौला नदी के किनारे चैकडाम बनाने व नदी का रूख जंगल की ओर डायवर्ट करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डी.एफ.ओ. संदीप कुमार ,एसडीएम मनीष कुमार ,अधिशासी अभियंता सिंचाई पी.सी. जोशी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद