लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ का उपभोक्ताओं को झटका, आंचल दूध हुआ महंगा
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को झटका दिया हैं। दुग्ध संघ ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। संघ ने उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई।

रेट बढ़ोत्तरी पर बाजार सर्वे में आंचल उपभोक्ताओं का कहना है कि नैनीताल दूग्ध संघ प्रबंधन द्वारा अपने अनाप-शनाप खर्चों में कटौती के बजाय दुग्ध दरो में अनावश्यक वृद्धि की जा रही है तथा दुग्ध उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले स्टैंडर्ड दूध की आधे व एक लीटर की पैकिंग दरों में बढ़ोतरी सहित बुजुर्गों व रोगियों के लिए तैयार गाय दूध दरों में भी प्रति लीटर ₹2 की वृद्धि कर आंचल ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही महंगाई की सौगात दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!