लालकुआं: पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, दो शातिर चोर दबोचे
लालकुआं। कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूल से हुए कंप्यूट चोरी का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी का कंप्यूटर मई सामान बरामद हुआ हैं।
दरसअल, थाना लालकुआं में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगीना कॉलोनी की प्रधानाध्यापिका द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर पर मुकदमा की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मुकदमा f.i.r. नंबर 9/2023 धारा 380/457 भादवी से संबंधित अभियुक्त गणों की तलाश हेतु श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के निर्देशन में श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं द्वारा तत्काल टीमों का गठन कर किया गया।
जिसके परिणाम स्वरूप दिनाक 23-1-2023 को उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कॉन्स्टेबल तरुण मेहता, कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद, कॉन्स्टेबल कमल बिष्ट द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए उठ घटित घटना में शामिल दो अभियुक्त गण समीर हलदर उर्फ नाती पुत्र सुजीत हलदर निवासी नगीना कॉलोनी कोतवाली लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 26 वर्ष, अमन गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी नगीना कॉलोनी कोतवाली लालकुआं जनपद नैनीताल के कब्जे से चोरी किया गया सामान -एचपी कंपनी का कीबोर्ड, माउस, एल सी डी मॉनिटर , सीपीयू व बैटरी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!