लालकुआं: यहां पुलिस ने 315 बोर के अवैध देसी तमंचे के साथ कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने 315 बोर के अवैध देसी तमंचें के साथ कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी हल्दूचौड़ प्रभारी सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन लालकुआं के निकट चेकिंग कर रहे थे, तभी नगीना कॉलोनी ठोकर के पास एक व्यक्ति को शक होने पर जब पुलिस पार्टी ने उसे रोका और तलाशी ली तो पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद कर लिया, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शब्बीर अहमद पुत्र स्वर्गीय कल्लन निवासी नगीना कॉलोनी बंगाली कॉलोनी थाना लालकुआं उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई, पुलिस ने उसे विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया, गस्ती टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा आदि थे।

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया शब्बीर शातिर अपराधी है, वह दो हत्याओं एवं प्राणघातक हमला करने सहित लगभग 7 मुकदमों में 20 साल की सजा काटकर आ चुका है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

अभियुक्त शब्बीर अहमद पुत्र कल्लन का आपराधिक इतिहास:-

1- मुकदमा अपराध संख्या:- 335/94 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
2- मुकदमा अपराध संख्या:- 648/98 धारा 25 आर्म्स एक्ट
3- मुकदमा अपराध संख्या:- 298/99 धारा 307 भादवि
4- मुकदमा अपराध संख्या:- 465/2000 धारा 307,332,354भादवी
5- मुकदमा अपराध संख्या:-465/2000 धारा 3/4 गुण्डा Act
6- मुकदमा अपराध संख्या:-686/2001 धारा 302/201 भादवि
7- मुकदमा अपराध संख्या:- 756/201 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

गिरफ्तारी टीम में
1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दुचौड़
2- का0 चंद्रशेखर मल्होत्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad