लालकुआं: यहां नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,……मचा हड़कंप
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त युवक जयपुर खीमा में ही निवास करता था तथा यहाँ मजदूरी आदि का कार्य किया करता था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। वही मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने की कार्यवाही करते हुए मृतक युवक के मौत के कारण की जांच भी शुरू कर दी है।
वही पता चला है कि लगभग 40 वर्षीय उक्त युवक आज प्रातः 7 बजे ठीक हालत में था, गांव के एक युवक ने उसे वार्ता भी की, परंतु लगभग 3:30 घंटे बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर