लालकुआं: बिना दुल्हन लौटी बारात, शादी से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानिए मामला….
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक धर्म विशेष युवती की बारात लालकुआं अंबेडकर बरात घर में शनिवार बरेली से पहुंची जहां परिवार वालों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बारातियों ने जमकर नाश्ता और खाना खाया जिसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की रसम शुरू हुई इस दौरान दूल्हा जब मंडप में पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दूल्हे के उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए शादी के रसम को रुकवा दिया जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
कुछ देर बाद जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे की उम्र दूल्हन कि उम्र से काफी अधिक है और उसके पैर में भी तकलीफ है, जिसके चलते बोले शादी नहीं करेंगे। काफी देर हंगामे के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया ।
वहीं, दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे उनके यहां आकर खाना भी खाया लेकिन आज शादी करने से मना कर ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया जहां बरात बिना शादी के वापस लौट गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार