लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल का एसडीएम द्वारा किया गया मौका मुआयना, क्या कहा देखें Video….
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण की शिकायत मिलने के बाद आज उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने क्षेत्र में मौका मुआयना किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जबसे उन्होंने कार्यभार संभाला है उसके बाद से ही उन्हें शिकायतें मिल रही थी, जिसके तहत उन्होंने स्वयं मिल का मौका मुआयना और निरीक्षण किया था। जिसके दृष्टिगत प्रदूषण से संबंधित कई खामियां सामने पाई गई।
जिसकी रिपोर्ट उन्होंने जिलाधिकारी को प्रेषित की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्रदूषण विभाग, जल संस्थान कृषि विभाग सहित कई जरूरी विभागों की एक संयुक्त टीम बनाई है जो जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रदूषण से संबंधित मामले पर निरीक्षण करेगी।
वही उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी वह जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण करने की अभी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है क्योंकि प्रदूषण से जुड़ा ये प्रकरण एक बड़ा मामला है इसलिए संपूर्ण कार्यवाही के बाद ही जो भी नियमानुसार कार्यवाही या फिर प्रदूषण रोकथाम के जो उपाय किए जाने होंगे उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान