लालकुआं: यहां रेल पटरी में युवक का कटा हुआ शव बरामद, मचा हड़कंप,…पुलिस जांच के जुटी
लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया, मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एवं जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा एवं सीआरपी लालकुआं के पुलिस कर्मियों ने शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है।
वही कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है, पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है, इससे पूर्व मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!