लालकुआं: यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बिंदुखत्ता निवासी युवक की दर्दनाक मौत,..…परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के निकट ट्रक से उतर रहे चालक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना कल देर रात की है। चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात में लगभग 8 बजे कृष्णा दास(30) पुत्र नदन लाल दास निवासी पश्चिमी राजीव नगर बोरिंग पट्टी कोतवाली क्षेत्र वीआईपी गेट के निकट अपने ट्रक संख्या UKO4-CB-9692 से नीचे उतर रहा था, तभी लालकुआं की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने घायल ट्रक चालक को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है, वही ट्रक चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!