लालकुआं : देर रात दुकान से घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बंजरी कम्पनी में अपने घर जा रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। राहगीरों ने उसे तत्काल ही उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान पर काम कर अपने घर को जा रहे युवक राहुल कुमार एवं उसके भाई पर अज्ञात नशेड़ी किस्म के युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं, घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया।
इधर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस की 112 सेवा को दे दी है। फिलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर कोतवाली लालकुआँ में नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार