लालकुआं: भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर
लालकुआं। लालकुआं से दुःखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव शरीर कल लालकुआं पहुंचेगा।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे का गत दिवस हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया, जिनका पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा कल रविवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से लालकुआं उनके आवास में पहुंचेगा, जैसे ही जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया, वही लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी, 36 वर्षीय धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा 11 वर्षीय बेटा आर्यन कक्षा 5 में और छोटा 7 वर्षीय युग कक्षा दो में बी एल एम एकेडमी में अध्ययनरत है, मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो रो कर बुरा हाल है, धर्मेंद्र के पिता रामपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार